Ladki Bahin eKYC
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि कैसे आप Ladki Bahin Yojana eKYC ऑनलाइन अपने मोबाइल के माध्यम से कर सकते हैं क्योंकि Ladki Bahin Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर ekyc की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है और इस केवाईसी की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 है।
आपको इस अंतिम तिथि से पहले माझी लाडकी बहीण योजना की ई केवाईसी करना ज़रूरी है अन्यथा आपको अगली क़िस्त मिलने में परेशानी आ सकती है, तो आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कैसे आप मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के लिए ई केवाईसी कर सकते हैं इसके लिए नीचे दिए गए लेख को ध्यान पूर्वक पढ़े।

माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?
माझी लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र सरकार की एक बहुत अच्छी योजना है। इसमें 21 से 65 साल की पात्र बहनों (महिलाओं) को हर महीने 1500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में आते हैं। ये पैसा DBT से आता है, यानी सरकार खुद डाल देती है। इसका मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, उनके खाने-पीने और स्वास्थ्य में सुधार करना, और परिवार में उनकी अहमियत बढ़ाना है।
ये योजना महाराष्ट्र में रहने वाली विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या निराधार महिलाओं के लिए है (कुछ नियमों के साथ सिर्फ एक अविवाहित बहन को भी मिल सकता है)। 2026 में भी ये चल रही है, जनवरी का हप्ता अब आने लगा है और सरकार ने इसे जारी रखने की पुष्टि की है। कुछ महिलाओं का eKYC पूरा करना जरूरी है, वरना पैसा रुक सकता है।
माझी लाडकी बहीण योजना ई केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड (आधार नंबर सबसे जरूरी है, और मोबाइल से लिंक होना चाहिए ताकि OTP आए)।
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
- (OTP वेरिफिकेशन के लिए)।
- हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड, वोटर आईडी, डोमिसाइल सर्टिफिकेट या जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (अगर व्हाइट राशन कार्ड है, तो जरूरी; पीला/केसरी राशन कार्ड वाले को नहीं चाहिए)।
- बैंक खाता डिटेल्स
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के लिए ई केवाईसी ऑनलाइन कैसे करें?
- Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Online eKYC के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जोकि यह है :- ladakibahin.maharashtra.gov.in
- अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर ही “eKYC ची संधी फक्त त्या लाभार्थ्यांना आहे ज्यांच्याकडून eKYC करताना चुकीचे पर्याय निवडण्यात आले होते” के विकल्प पर क्लिक करना है।

- अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर व कैप्चा कोड दर्ज करके “मी सहमत आहे” के विकल्प पर क्लिक करना है।

- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जो आपके आधार कार्ड से लिंक है। उस ओटीपी को दर्ज करके उसका सत्यापन करें।

- अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, इसमें आपको पूछी गयी सभी जानकरी को दर्ज करना है और “सबमिट करा” के विकल्प पर क्लिक करना है।

- अब जैसे ही आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक करोगे तो आपका ई केवाईसी फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जायेगा।

- इस तरह आप आसानी से माझी लाडकी बहीण योजना की ई केवाईसी ऑनलाइन कर सकते है।
माझी लाडकी बहीण योजना 2026 के लाभ (Ladki bahin Yojana 2026 – Benefits)
- हर महीने 1500 रुपये सीधे बैंक खाते में आते हैं, साल में कुल 18000 रुपये मिलते हैं।
- बहनें खुद के छोटे-मोटे खर्च, दवा या जरूरतें आसानी से पूरी कर सकती हैं।
- अच्छा खाना, दवाई और डॉक्टर पर पैसा लगाने से स्वास्थ्य बेहतर होता है।
- घर में फैसले लेने की ताकत मिलती है और बहन का सम्मान बढ़ जाता है।
- बच्चों की पढ़ाई, किताबें या छोटी जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं।
- गरीब और मध्यम परिवार की महिलाएं ज्यादा आत्मविश्वासी और स्वावलंबी बनती हैं।
Ladli Behna Yojana Document Required
माझी लाडकी बहीण योजना की अंतिम तिथि (Ladki Bahin eKYC Last Date)
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना में e-KYC दुरुस्ती (सुधार) की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 है। अगर e-KYC में कोई गलती हुई है (जैसे गलत विकल्प चुना या OTP समस्या), तो 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर सुधार कर लो, वरना अगली क़िस्त (1500 रुपये मासिक) मिलना बंद हो सकती हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे ने ये घोषणा की है, और ये आखिरी मौका है। जल्दी से ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाकर चेक करो और अपना eKYC अंतिम तिथि से पहले करवाए।